सिंगरौली: भाजपा कार्यालय के सामने दो बाईको में हुई भिड़ंत में एक की ईलाज के दौरान हुई मौत अन्य का इलाज जारी
भाजपा कार्यालय के सामने एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला था जिसमें दो बाईको की भिड़ंत में एक बच्चे सहित सात लोग घायल हुए थे जिसमें से एक बाइक पर सवार चार लोग ट्रामा सेंटर से सिंगरौली अस्पताल चले गए थे और दूसरे बाइक पर सवार वीरेंद्र प्रजापति सौरव प्रजापति वी 8 वर्षीय बच्चे प्रियांशु का इलाज चल रहा था जिसमें वीरेंद्र प्रजापति को काफी गंभीर चोट आई थी जिसकी इलाज के दौरान आज मौत हो गई है पुलिस में मर्ग कायम कर शव का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है और इस पूरे मामले पर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।