सिंगरौली: नवानगर थाने से महज़ 500 मीटर दूर नाले में गिरकर एक अधेड व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
थाने से महज 500 मीटर दूर स्थित एक नाले में गिरकर एक अधेड व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हीरालाल यादव निवासी वार्ड क्रमांक 23 नवानगर उम्र लगभग 50 वर्ष जो लकड़ी काटने के लिए जंगल की ओर जा रहा था तभी नवानगर थाने के 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक नाले को क्रॉस करते समय वह नाले में गिर पड़ा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई बताया जा रहा है कि वह नशे में भी था फिलहाल नवानगर पुलिस ने शव पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज कर इस पूरे मामले पर जांच शुरू कर दी है।