सिंगरौली: एनसीएल के खड़िया परियोजना में वार्षिक खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता 2023-24 का हुआ समापन
सीसीएल के खड़िया परियोजना में वार्षिक खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023-24 का समापन हो गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन परियोजना अधिकारी खड़िया आर.के अवस्थी द्वारा किया गया। वहीं समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक खड़िया राजीव कुमार मौजूद रहे। समापन समारोह के दौरान खड़िया परियोजना के समस्त विभाग अध्यक्ष, क्षेत्रीय जेसीसी के सदस्य मौजूद रहे।