सिंगरौली: डीएम व एसपी की मौजूदगी में बलियरी की दो बारूद फैक्ट्री हुई सील, जांच के दौरान सुरक्षित जगहों पर नहीं मिला विस्फोटक भंडारण
हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद सिंगरौली के प्रशासन की नींद भी टूटी है मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद एसडीएम एवं सीएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने उद्योग दीप बलियरी स्थित ब्लास्टेक बारूद कारखाने का निरीक्षण किया इस निरीक्षण में एक नहीं अनेकों कमियां पाई जाने पर कंपनियों के कर्ताधर्ताओं को जमकर फटकार लगाई गई वहीं कलेक्टर और एसपी भी जांच करने पहुंचे जहां दो बार कारखानों को सील कर दिया गया है।