सिकंंदराबाद: बिलसुरी गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौत, जबकि मृतक का पुत्र व पुत्रवधू हुए घायल
बिलसुरी गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि मृतक का पुत्र व उसकी पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला बुधवार की रात का बताया जा रहा है। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। सभी लोग शोकसभा में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।