सिकंंदराबाद: झाझर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- जेवर में बन रहा है एशिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
झाझर कस्बा स्थित सोलंकी फार्म हाउस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है। जिसका युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। जिसका सर्वाधिक लाभ तो सिकन्दराबाद और जेवर के लोगों को होने जा रहा है।