सिकंंदराबाद: पुलिस चौकी खुर्जा गेट के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्रीकर्मी की हुई मौत, पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया
पुलिस चौकी खुर्जा गेट के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्रिकर्मी की मौत हो गई। हालांकि हादसे में घायल हुए फैक्ट्रिकर्मी को राहगीरों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। बावजूद इसके घायल की जान नही बचाई जा सकी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।