सिकंंदराबाद: शेखपुर माम गांव निवासी एएसआई का गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि
शेखपुर माम गांव निवासी दिल्ली पुलिस के एएसआइ का गमगीन माहौल में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को एक सिरफिरे युवक ने दिल्ली के मीतनगर फ्लाईओवर पर बाइक सवार एएसआइ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी युवक ने भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस दौरान अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।