सिकंंदराबाद: सद्दीकनगर मोहल्ला में मिला कंकाल महिला का निकला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई पुष्टि
सद्दीकनगर मोहल्ला में मिला कंकाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला का निकला है। बता दें कि शनिवार की रात गुलावठी रोड के मोहल्ला सद्दीकनगर कबाड़ से भरे प्लाट में कंकाल पाया गया था। सूचना पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। पुलिस ने बताया कि कंकाल दो से तीन महीना पुराना प्रतीत हो रहा है। उम्र के लिए एक्स-रे रिपोर्ट आने का इंतजार है।