सिकंंदराबाद: मल्लपुर गांव के जंगल में बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव फेंका, शव मोर्चरी को भिजवाया
मल्लपुर गांव के जंगल में बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंंची और जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच की प्रतीत हो रही है। युवक के शव के चेहरे पर चोट के निशान हैं। जबकि एक हाथ पर रोहताश नाम अंकित है। पुलिस ने पहचान न होने पर शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। -