दादरी: जयपुरिया चौराहे के समीप पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक अंतरराज्यीय वाहन चोर घायल
नोएडा में स्थित जयपुरिया चौराहे के समीप तड़के चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक अंतरराज्यीय वाहन चोर घायल हो गया। वहीं अन्य बदमाश को कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को चोरी की 15 मोटरसाइकिलें, 1 अवैध तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाश की पहचान मूल रूप से सुलेमान के रूप में हुई है।