दादरी: सीआरसी सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क वृद्धि के विरोध में सोसायटी वासियों ने किया प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सीआरसी सोसाइटी में शनिवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब सोसायटी वासियों ने बिल्डर द्वारा मेंटेनेंस के शुल्क में की गई वृद्धि के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नाराज सोसायटी वासियों ने बिल्डर के विरोध में नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। सोसायटी वासियों ने बताया है कि मेंटेनेंस शुल्क में निरंतर वृद्धि की जा रही है।