दादरी: सेक्टर-62 में सरे राह मनचले ने महिला के साथ की छेड़खानी, पुलिस घटना की जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-62 में शनिवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब सरे राह एक मनचले ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। वहीं महिला का शोर सुनकर मौके पर एकत्र हुई भीड़ को देखकर मनचला मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक पीड़िता ने थाने पर आकर लिखित शिकायत नहीं दी है। यदि पीड़िता से लिखित शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।