पहाड़ी: पहाड़ी में डीएम-एसपी ने चुनावी सुरक्षा की परख की, स्ट्रॉन्ग रूम का लिया जायजा
नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। मंगलवार को जिला कलेक्टर मयंक मनीष और एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने क्षेत्र के मतदान केंद्रों, मतगणना स्थल और स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए सीसीटीवी, पर्याप्त रोशनी और अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।