जुरहरा थानाधिकारी गिर्राज प्रसाद ने बताया कि भारतपुर आईजी व डीग एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटीवायरस अभियान के तहत साइबर ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से दो मोबाइल,फोन तीन फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा कार्यवाही का प्रेस नोट शुक्रवार शाम 6 बजे जारी किया गया। मामले में अनुसंधान जारी है।