कटिहार: कटिहार शहर में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ड्रोन से कर रहा निगरानी, सदर डीएसपी ने दी जानकारी
दुर्गा पूजा को लेकर शहर में सुरक्षा के मद्देनजर कटिहार प्रशासन की ओर से ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जा रही है। शहर में कुल चार ड्रोन से प्रमुख स्थानों पर पुलिस की नजर बनाए रखे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार की शाम 6:30 बजे पानी टंकी चौक के समीप सदर डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे थे और ड्रोन के माध्यम से शहर की निगरानी कर रहे थे।