कटिहार: कटिहार शहर में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने कई जगह बेरीकेटिंग की, डीएसपी स्वयं सभी जगहों का कर रहे हैं निरीक्षण
दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा पंडाल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ शहर में उमड़ी। शुक्रवार की शाम 6 बजे से शहर के प्रमुख स्थानों पर कटिहार पुलिस के द्वारा बेरीकेटिंग की गई है। ताकि बड़े वाहन शहर के अंदर प्रवेश न कर सके और श्रद्धालु आराम से पूजा पंडाल देख सकें और शहर में जाम की समस्या उत्पन्न ना हो। डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने निरीक्षण किया।