घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के रानीपुर में डीआईजी प्रशांत खरे का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था संतोषप्रद बताई गई
घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के रानीपुर में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे नर्मदापुरम रेंज में पदस्थ प्रशांत खरे द्वारा बैतूल जिले का वार्षिक पुलिस निरीक्षण संपन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल, रक्षित केंद्र, वाहन शाखा, आर्म्स (आयुध) शाखा, फैमिली लाइन परिसर एवं थाना रानीपुर का विस्तार से अवलोकन किया गया।