घोड़ाडोंगरी: क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचीं विधायक गंगा उइके, क्रिकेट प्रेमियों ने किया भव्य स्वागत, मैदान में दिखाया बल्ला
शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक गंगा उइके ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन