घोड़ाडोंगरी: पत्रकारों के सम्मान में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन, जिलाध्यक्ष रहे मौजूद
शुक्रवार दोपहर 1 बजे घोड़ाडोंगरी के युवा कांग्रेस नेता एवं यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय सरदार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैतूल जिला मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।