घोड़ाडोंगरी: बैतूल जिला कलेक्टर अवैध अतिक्रमण पर सख्त, तहसीलदारों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश, घोड़ाडोंगरी से आए पीड़ित
गुरुवार को दोपहर 3 बजे अवैध अतिक्रमण से जुड़े मामलों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। घोड़ाडोंगरी तहसील के ग्राम रानीपुर निवासी सुभाष ने आवेदन देकर अपने घर के सामने हुए अवैध अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री सूर्यवंशी ने घोड़ाडोंगरी तहसीलदार को जांच कर प्रकरण के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।