रिविलगंज: बड़का बैजुटोला स्थित श्री रामलखन दास मठिया का जीर्णोद्धार के लिए श्रीबालक जी महाराज ने ग्रामीणों के साथ बैठक की।
नयका बड़का बैजू टोला स्थित पौराणिक एवं धार्मिक श्रीरामलखन दास बाबा के मठिया का जीर्णोद्धार कार्य कराने के लिए श्रीबालक जी महाराज के नेतृत्व में बैठक की गई। बैठक में मंदिर के जीर्णोद्धार पर चर्चा हुई और इस बार रामनवमी में जुलूस यहां से निकालने का निर्णय लिया गया। संत श्रीबालक बाबा जी महाराज की अध्यक्षता में मठिया परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक हुई।