राजापाकर: परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की राजापाकर इकाई ने किया जनसंवाद का आयोजन
शुक्रवार को 3:00 दिन से पीएम श्री राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय राजापाकर के परिसर में परिवर्तनकारी प्रारंभिक संघ के राजापाकर प्रखंड इकाई द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय एवं संचालन वरिष्ठ शिक्षक मनीष कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी बंशीधर बृजवासी उपस्थित हुए।