बड़गांव: पंखों पर कृष्ण की चित्रकारी देख गृहमंत्री हुए अभिभूत, उदयपुर के आदिवासी कलाकार मांगीलाल ने भेंट की अनोखी कृति
उदयपुर के आदिवासी कलाकार मांगीलाल गमेती द्वारा पक्षियों के पंखों पर बनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत चित्रकारी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और संस्कृति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत को जयपुर में हुए सहकार सम्मेलन के दौरान मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकार ने दोनों मंत्रियों को अपनी कृतियां भेंट की, जिसकी उन्होंने प्रशंसा करते हुए सराहा.