गाज़ियाबाद: महिला दिवस के उपलक्ष में राजनगर एक्सटेंशन में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में महिला दिवस के उपलक्ष में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न फील्ड में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन कर्ताओं ने बताया कि आज के युग में महिलाएं पुरुषों के समान कार्य करती है, ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाना बहुत आवश्यक है, जिसके लिए इस तरीके के सम्मान कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए।