गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस ने बंद घरों से सामान चोरी करने वाले एक अभियुक्त को दीनदयालपुरी से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना नंदग्राम पुलिस ने बंद घरों से सामान चोरी करने वाले एक अभियुक्त सनी को गिरफ्तार किया है। एसीपी रवि कुमार ने बताया कि बीती 7 मार्च 2024 को सुदेश कुमार के घर पर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद सीसीटीवी की मदद से सनी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से चोरी के आभूषण बरामद किए गए हैं।