गाज़ियाबाद: 7 वर्षीय बच्ची का अपहरण करने वाले एक अभियुक्त को थाना कौशांबी पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना कौशांबी पुलिस ने भोवापुर गांव से 7 वर्षीय बच्ची के अपहरण के मामले में एक अभियुक्त मदन को गिरफ्तार किया है। मदन बच्ची के पड़ोस के घर में ही किराए पर रहता था और ₹5000 की फिरौती के लिए उसने अपहरण किया था। पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से बच्ची को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।