गाज़ियाबाद: ट्रांस हिंडन जोन के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की हुई तलाशी
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर थाना खोड़ा, कौशांबी, इंदिरापुरम समेत ट्रांस हिंडन जोन के समस्त थाना क्षेत्रों में शुक्रवार देर शाम थाने की पुलिस टीम की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाने की पुलिस टीम ने अलग अलग इलाकों में पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध वाहनों व सड़क किनारे खड़े संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की।