गाज़ियाबाद: महाशिवरात्रि के पर्व पर पूरे दिन व्यवस्था में जुटे दिखाई दिए नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी
शुक्रवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर महापर्व शिवरात्रि को लेकर नगर निगम अधिकारी टीम सहित व्यवस्था में जुटे दिखाई दिए। शहर में शिवरात्रि पूरी धूमधाम से मनाई गई, इस दौरान शिवालयों के बाहर श्रद्धालुओं की संख्या भारी रही जिसको व्यवस्थित करने के लिए कई सामाजिक संस्थाएं तथा अन्य विभाग लगे हुए थे।