गाज़ियाबाद: ट्रेन के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गया गिरफ्तार
आबकारी विभाग और जीआरपी पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर ट्रेन के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त मनोज व नितिन को गिरफ्तार किया है। जीआरपी थाना अध्यक्ष अनुज मलिक ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो ट्रेन के माध्यम से अवैध शराब ले जाकर तस्करी करते है, इनके पास से 100 पव्वे क्रेजी रोमियो व्हिस्की के बरामद हुए है।