बखरी: प्रखंड मुख्यालय बखरी में जनता दरबार का आयोजन, मंत्री संजय पासवान नहीं पहुंचे
बखरी प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया।इस जनता दरबार में स्थानीय विधायक सह मंत्री संजय पासवान को शामिल होना था। लेकिन किसी वजह से वे उपस्थित नहीं हो सके। बावजूद इसके अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सहित लोग इस जनता दरबार में शामिल हुए।