हरलाखी: हरलाखी प्रखंड के TPC भवन में प्रखंड पंचायत समिति की बैठक की गई आयोजित
हरलाखी प्रखंड कार्यालय परिस के टीपीसी भवन में पंचायत समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख गोपाल दास व संचालन कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ कृष्णमुरारी ने की। बैठक की शुरुआत बैठक की सम्पुष्टि से हुई। तथा समुचित जबाव नहीं मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। वहीं बैठक में 15 वीं वित्त मद से चयनित योजनाओं की समीक्षा साहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।