हरलाखी: हरिने SSB कैम्प के जवानों ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर रेडीमेड कपड़े व बाइक की जब्त, धंधेबाज हुआ फरार
हरलाखी प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 वी बटालियन हरिने SSB कैम्प के जवानों ने बॉर्डर पीलर संख्या 279/8 से 100 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में करवाई करते हुए रेडीमेड कपड़ा व बाइक जब्त किया। जबकि धंधेबाज फरार हो गया। जब्त रेडीमेड कपड़ा व बाइक को कस्टम कार्यालय पिपरौन को सुपुर्द कर दिया है। यह करवाई सहायक उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार के नेतृत्व में की गयी है।