हरलाखी: खिरहर पुलिस ने 120 बोतल शराब व एक बाइक के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना पुलिस ने बोरहर से बालारही जाने वाली सड़क में वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर 120 बोतल शराब लेकर जा रहे दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार धंधेबाज बेनीपट्टी थाना के कटैया गांव निवासी श्याम सुंदर मुखिया एवं पहाड़ी मुखिया बताये गये है। थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि केस दर्ज कर दोनो को जेल भेज दिया।