हरलाखी: जीरौल में दबंगों द्वारा सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण करने का विरोध करते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बौरहर पंचायत के जिरौल गांव अंतर्गत वार्ड नंबर 6 में वर्षों से सरकारी रास्ता अतिक्रमण के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि वे लोग 2014 से ही सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त का इंतजार कर रहे हैं। डीएम से लेकर बेनीपट्टी डीसीएलआर, एसडीओ, हरलाखी सीओ व लोक जनशिकायत निवारण कार्यालय में भी शिकायत कर चुके हैं।