हरलाखी: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भररिया थाना परिसर में भारत व नेपाल के पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारियों की हुई बैठक
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक भररिया थाना परिसर में आयोजित की गई। बैठक में हरलाखी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी व नेपाल के पुलिस व सशस्त्र प्रहरी प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में दोनों देशों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।