हरलाखी: दरभंगा से आई डॉग स्क्वाड की टीम ने हरलाखी प्रखंड के विभिन्न जगहों पर मादक पदार्थों की सूचना पर की छापेमारी
दरभंगा डॉग स्क्वायड की टीम ने हरलाखी में विभिन्न जगह छापेमारी की। मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना मिलने पर डॉग स्क्वायड की टीम ने हरलाखी थाना की पुलिस के साथ हरलाखी पेट्रोल पंप, उमगांव बाजार चौक और हरलाखी चौक समेत विभिन्न जगह सघन छापेमारी की। छापेमारी सूचना से बॉर्डर इलाके के अवैध दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकान बंद करके फरार भी हो गया।