हज़ारीबाग: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त के जनता दरबार में लगभग एक दर्जन से अधिक फरियादियों ने दिए आवेदन
हजारीबाग समाहरणालय सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त नैन्सी सहाय ने आमजनों की समस्याओं को सुना तथा इसके त्वरित समाधान के निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। इस अवसर पर लगभग एक दर्जन फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन समर्पित किये।