हज़ारीबाग: विष्णुगढ़ के जमुनिया नदी पर बने नए मंदिर में महायज्ञ की तैयारी जोरों पर
विष्णुगढ़ उत्तरवाहिनी जमुनिया नदी पर बने भगवान भास्कर के नवनिर्मित मंदिर में विराजमान सूर्य देव की मूर्ति एवं हनुमान धारा में विराजमान बजरंबली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए होने वाले आगामी 3 मई से 9 मई 2025 तक सात दिवसीय महायज्ञ की तैयारी अपने चरम पर है। विष्णुगढ़ विकास ट्रस्ट हिंदू परिवार के सचिव ने बताया कि मंदिर करीब ढाई करोड़ की लागत से बनी है।