हज़ारीबाग: पीपल चौक पर भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत व एक घायल, आक्रोशित लोगों ने सड़क को किया जाम
हजारीबाग के पीपल चौक पर सड़क हादसे में सन्नी कुमार राम की मौत हो गई, जबकि उनके मामा नरेश राम घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजा और चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंची पर लोग नहीं माने। घायल को रांची रिम्स रेफर किया गया, प्रशासन ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।