हजारीबाग में उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर डीडीसी इश्तियाक अहमद की अध्यक्षता में सीएसआर समिति की बैठक हुई। कंपनियों ने सोलर लाइट, आंगनबाड़ी निर्माण आदि कार्यों की जानकारी दी। डीडीसी ने कार्यों का जियो टैग कर फोटो उपलब्ध कराने व योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।