हज़ारीबाग: हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर एक विशेष जांच अभियान और कैम्प कोर्ट का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम का नेतृत्व रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी डाल्टनगंज प्रज्ञेश निगम द्वारा किया गया। इस दौरान महिला डिब्बों में अनधिकृत यात्रा करने वाले, प्लेटफार्म पर अनुशासन हीनता फैलाने वाले और नो पार्किंग में मोटरसाइकिल पार्क करनेवाले पर कार्यवाई की गई।