हज़ारीबाग: डेमोटांड शिव मंदिर से कलश यात्रा में शामिल हुईं भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता, तीन दिवसीय महायज्ञ का हुआ शुभारंभ
हजारीबाग के सदर प्रखण्ड स्थित डेमोटांड शिवमंदिर में आयोजित कलश यात्रा में सोमवार को एग्यारह बजे भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता शामिल हुई। यज्ञ समिति एवं कलश यात्रियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कलश यात्रियों को माथे पर कलश देकर जलाशय के लिए रवाना किया।