अंतर्राष्ट्रीय बा*ल विवाह निषेध दिवस पर छात्राओं को दिलाई गई बा*ल विवाह के खिलाफ शपथ, चलाया जागरूकता अभियान
बाँदा। अंतर्राष्ट्रीय बा*ल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर थाना एएचटी, एसजेपीयू, बाल संरक्षण इकाई एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की संयुक्त टीम द्वारा आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बाँदा में जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान छात्राओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि बा*ल विवाह बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य को प्रभावित करता है। साथ ही छात्राओं को बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं को बा*ल विवाह न करने और न होने देने की शपथ भी दिलाई गई। संयुक्त टीम ने बा*ल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में सभी से सहयोग करने की अपील की।
#BandaPolice #UPPolice #बालविवाहनिषेधदिवस #बालविवाहमुक्तभारत #BandaNews
Banda, Banda | Nov 28, 2026