बांदा में शादी समारोह में नेग को लेकर किन्नरों के दो गुटों में मार**पीट, जमकर हुआ हंगामा
बांदा। जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नेग को लेकर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद मार**पीट में बदल गया। इस दौरान शादी समारोह में जमकर हंगामा हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।