भाजपा कार्यालय में बुधवार की शाम 5:00 बजे विधायक दल के बैठक बुलाई गई। इस बैठक में शामिल होने के लिए बिहार की गृह मंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा समेत कई बड़े भाजपा के नेता भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस बैठक में विनोद तावडे भी मौजूद रहे। बता दें कि आज यानी कि बुधवार को 18वीं बिहार विधानसभा के सत्र का तीसरा दिन था।