रोहतास जिले में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज बिक्रमगंज थाना परिसर में जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार की उपस्थिति में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोग शामिल हुए।
बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान निर्धारित मार्ग, समय एवं नियमों का पालन किया जाएगा तथा डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई।
बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि सभी समुदाय मिल-जुलकर पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराएंगे। प्रशासन ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
#iprd
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
7 views | Patna, Bihar | Jun 25, 2026