➡️ विकासखंड बण्डा एवं शाहगढ में अमानक शराब को सेवन करने से बीमारी हुयें व् यक्तियों हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
विकासखंड बण्डा एवं शाहगढ अंतर्गत अमानक शराब पीने के कारण बीमार हुये व्यक्तियों की जांच एवं उपचार हेतु जिला प्रशासन द्वारा चिहिन्त ग्रामों मे 7 दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के उपक्रम में 15-09-2026 को बण्डा एवं शाहगढ के चिहिन्त ग्रामों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किये गयें। उक्त उपक्रम में विकासखंड बण्डा के ग्राम- पाटन, चौका, बमूरा, छापरी एवं विकासखंड शाहगढ के ग्राम नौराज, गूगरा खुई, डिलोना, खटोरा खुर्द, बुढना एवं घुरमार में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किये गये। उक्त शिविर में मेडीकल आफीसर, नेत्र चिकित्कख्, नेत्र सहायक एवं सीएचओं की डियूटी लगाई गई।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में विकासखंड बण्डा एवं शाहगढ के ग्रामों में कुल 213 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें से नेत्र रोग से संबंधित 64 मरीज एवं अन्य रोगो से संबंधित 149 पायें गये।
उक्त स्वास्थ्य परीक्षण की मॉनिटरिंग हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सागर द्वारा नियुक्त मॉनिटरिंग हेतु दल के द्वारा शिविरों में जाकर मॉनिटरिंग की गई।
उक्त् स्वास्थ्य शिविर आगामी 16,17,18,19 सितम्बर 2026 को विकासखंड बण्डा एवं शाहगढ के चिहिन्त ग्रामों में आयोजित किया जावेगे।
 #jansamparkMP #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Sep 15, 2026