कुर्था: बिथरा सेनानी डैम में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
Kurtha, Arwal | Sep 8, 2026 मानिकपुर थाना क्षेत्र के बिथरा सेनानी डैम में नहाने गए तीन बच्चों में से 14 वर्षीय किशोर शिवम कुमार की डूबने से मौत हो गई। छतोई गांव निवासी हुलास नारायण वर्मा के पुत्र शिवम के साथ गए दो अन्य बच्चों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर मानिकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कराई।