हरसूद: पोषण माह के अंतर्गत ग्राम रोशनी में व्यंजन विधि गतिविधि का आयोजन हुआ
पोषण माह के अंतर्गत गुरुवार दोपहर शासकीय उच्चतर विद्यालय रोशनी में प्रोडक्ट प्रमोशन एंड रेसिपी एक्टिविटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 से 3 बजे तक चला। जिसमें विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्वादिष्ट एवं पौष्टिक खाद्य व्यंजन तैयार किए।